- Hindi News
- पॉलीटेक्निक कॉलेज को शासकीय करने दिया ज्ञापन
पॉलीटेक्निक कॉलेज को शासकीय करने दिया ज्ञापन
दमोह|जिले केएकमात्र पॉलीटेक्निक कॉलेज को स्वशासी से शासकीय कॉलेज बनाने कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह को ज्ञापन दिया गया है। चौपराखुर्द निवासी महेश गोस्वामी ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि शहर के जबलपुर नाका स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज की स्थापना सन 1965 में की गई थी। इस दौरान यह कॉलेज सन 1983 तक प्राइवेट रहा। 1985 में शासन ने इसे शासकीय घोषित कर दिया। जो सन् 2004 तक शासकीय रहा। लेकिन इसके बाद इसे स्वशासी घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कलेक्टर से कॉलेज को पुन: शासकीय घोषित करने की मांग की है। साथ ही कहा है कि इसे इंजीनियरिंग कॉलेज बनाया जाए। ताकि जिले के छात्रों को प्राइवेट कॉलेजों में जाकर मोटी फीस चुकाना पड़े। उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 में तत्कालीन प्रशासन ने इसे इंजीनियरिंग कॉलेज बनाने के लिए प्रस्ताव पारित कर फाइल को आगे बढ़ाया था। इसके बाद दिल्ली एवं भोपाल की टीम ने दमोह आकर कॉलेज का दौरा किया था। लेकिन किसी कारणवश इस मामले को दबा दिया गया और इसे स्वशासी घोषित कर दिया गया।