108वां शक्ति चेतना जनजागरण शिविर 15 से
दमोह | भगवतीमानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में 108वां शक्ति चेतना जनजागरण शििवर का आयोजन किया जा रहा है। जम्बूरी मैदान, बीएचईएल भोपाल में 15 से 19 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक कार्यकर्ता पंजीकरण, परिचय एवं प्रचार प्रसार, शाम 4 से 6 बजे तक शक्तिस्वरूपा बहन पूजा, संध्या एवं ज्योति योगभारती की उपस्थिति में ज्योति प्रज्जवल, कार्यकर्ता उद्बोधन एवं दिव्य आरती होगी। 16 को सुबह 11 से 12 बजे तक नशामुक्ति संकल्प मानव श्रंखला, दोपहर 12 से शक्तिपुत्र महाराज का नगर में प्रवेश एवं मानव श्रंखला रैली का आयोजन होगा। शाम 4 से 6 बजे तक संकल्प, चिंतन एवं दिव्य आरती।