- Hindi News
- बिजली कटौती को लेकर अभाविप ने सौंपा ज्ञापन
बिजली कटौती को लेकर अभाविप ने सौंपा ज्ञापन
दमोह | अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई दमोह द्वारा जिले भर में चल रही बिजली की कटौती को लेकर कलेक्टर के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन देते हुए अभाविप के प्रांत सहमंत्री राघवेंद्र सेन ने बताया कि आगामी दिनों में बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित होने वाली हैं और अभी पूरे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से ग्रामीण छात्र परेशान हैं। पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से छात्रों के पढ़ाई में व्यवधान हो रहा है। इसके पूर्व भी विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर और विद्युत कंपनी के ईई एमके जायसवाल सेे मिल चुका है। जिनके द्वारा आश्वासन भी दिया गया था।