जैन पार्षदों का किया सम्मान
दमोह | दिगंबरजैन पंचायत ने नव निर्वाचित जैन पार्षदों का सम्मान किया। नगर पालिका चुनाव में पांच पार्षद श्रेंयांश लहरी, रवि सिंघई, अमित त्यागी, शिल्पा जैन का दिगंबर जैन पंचायत शाकाहार भवन में शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर दिगंबर जैन पंचायत के द्वारा महावीर जयंती को मनाने के लिए संयोजक के लिए जिनेंद्र उस्ताद की घोषणा सम्मति के साथ की गई। इस मौके पर दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, अरविंद इटोरिया, गिरीश अहिंसा, सतीश, पदमचंद, अजित, सुभाष, संजीव, सुनील, नवीन सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही।