- Hindi News
- जागृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आज दो चरणों में होगी
जागृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आज दो चरणों में होगी
दमोह | जागरूकयुवा संघ द्वारा आयोजित जागृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा 8 फरवरी को होगी। संघ सह संयोजक नीलेश चौरसिया ने बताया कि प्रतियोगिता परीक्षा 8 फरवरी को परीक्षा केंद्र शासकीय केएन गर्ल्स कॉलेज, शासकीय बालक स्कूल अभाना एवं शासकीय गर्ल्स स्कूल हिंडोरिया में आयोजित होगी। परीक्षा दो चरणों में होगी, जिसमें प्रथम चरण में मिडिल एवं कॉलेज वर्ग सुबह 11 से 12 बजे तक एवं द्वितीय चरण में नवमीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं की परीक्षा दोपहर 1 से 2 बजे तक होगी। जिन प्रतिभागियों को प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं हुए हैं वे परीक्षा केंद्र पर ही प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।