- Hindi News
- भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला बैठक में सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा करने पर जोर
भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला बैठक में सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा करने पर जोर
जिले के हर पोलिंग बूथ पर जाकर सदस्य बनाएं : आलोक
भारतीयजनता युवा मोर्चा दमोह जिला की बैठक भाजपा कार्यालय दमोह में सदस्यता महाअभियान को लेकर आयोजित की गई। बैठक में विगत तीन माह से चलाये जा रहे सदस्यता महाअभियान की समीक्षा की गई। साथ ही जिले के समस्त मण्डलों के मण्डल अध्यक्षों को दिए गए लक्ष्य के संबंध में भोपाल सांसद आलोक संजर ने विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने लक्ष्य को पूर्ण करें एवं जिले के प्रत्येक पोलिंग बूथ पर जाकर सदस्य बनाएं। मीडिया प्रभारी बालकृष्ण यादव ने बताया कि बैठक में जिला सदस्यता प्रभारी मनीष सोनी ने बताया कि दमोह जिले को प्रदेश भाजपा द्वारा चार लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है और अभी जिले में लगभग दो लाख सदस्य बनाए गए हैं। जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने सभी मण्डल अध्यक्षों को निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने के लिए प्रत्येक नगरीय निकाय में स्टॉल लगाकर सदस्यता अभियान को गति देने की बात कही है। उन्होंने जबेरा मण्डल के नए अध्यक्ष के रूप में दीपक सेन के नाम की घोषणा की। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री रमन खत्री, नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी, भाजयुमो जिला महामंत्री अमित बजाज, बृजेन्द्र अहिरवाल, जिला उपाध्यक्ष महेश पटैल, अभिषेक राय, सोमेश गुप्ता, जिला मंत्री रानू नामदेव, भरत यादव, मुकेश मिश्रा, राम मिश्रा सहित सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद थे। बैठक का संचालन भाजयुमो के जिला सदस्यता प्रभारी रीतेश सोनी ने किया एवं आभार महेश पटेल ने जताया।
बैठक
जिला भाजपा कार्यालय में गुरुवार को भोपाल सांसद आलोक संजर की मौजूदगी में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक हुई।