पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेट का ताला लगा रहा, अंदर तिजोरी तोड़ते रहे चोर

गेट का ताला लगा रहा, अंदर तिजोरी तोड़ते रहे चोर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदमाशों ने महिला एसआई की कार में आग लगाई

शहरके जबलपुर हाइवे पर सॉलोमन बंगला के पास सिंघई आयरन स्टोर्स में बीती रात चोरों ने सेंध लगाई। चोरों ने बाउंड्रीवाॅल के पीछे के खंबे से चढ़कर परिसर में प्रवेश किया और दुकान के पहले कमरे का आरी से ताला काटा।

इसके बाद एक और कमरे का ताला तोड़कर वहां रखी तिजोरी को खोलने का प्रयास किया। लेकिन जब तिजोरी नहीं टूटी तो केबिन में रखे करीब डेढ़ हजार रुपए चुराकर भाग गया। दूसरी ओर मुख्य गेट का ताला लगा होने के कारण किसी को भी चोरी की भनक नहीं लगी। चोरी की जानकारी गुरुवार की सुबह लगी। जब दुकान संचालक संभव सिंघई दुकान खोलने आए तो तिजोरी को बाहर पड़ा देखकर भौचक्के रह गए। पुलिस को सूचना देने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की।

सिंघई आयरन स्टोर्स के संचालक संभव सिंघई ने बताया कि बुधवार की शाम साढ़े छह बजे के करीब वह अपनी दुकान बंद करके चले गए थे। जब गुरुवार को 10 बजे दुकान खोलने आए, तो मुख्य गेट का ताला खोलकर जैसे ही अंदर गए तो परिसर में मौजूद गोदाम के सामने तिजोरी बाहर पड़ी हुई थी। जिसका दरवाजा खुलने के कारण चोरों ने उसे बाहर ही छोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि चोर संभवत: गोदाम की बाउंड्रीवाॅल के पास खंबे से चढ़कर अंदर आए होंगे। जिन्होंने दुकान के पहले कमरे का ताला आरी से काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद एक अन्य कमरे का ताला तोड़कर वहां रखी तिजोरी को गंदे में बांधकर बाहर तक लाए। ताकि किसी को तिजोरी तोड़ने की आवाज आए।

जब काफी प्रयास के बाद तिजोरी नहीं खुली तो उन्होंने दराज में रखे करीब डेढ़ रुपए चुरा लिए। इसके बाद उन्होंने अन्य सामान को भी अस्त-व्यस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फिलहाल पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी तिजोरी बाहर फेंककर चले गए।

लगातार बढ़ रहीं चोरियां

शहरमें चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लेकिन पुलिस अब तक एक भी चोरी का सुराग नहीं लगा पाई है। पिछले दिनों स्टेशन चौराहा के पास कांच मंदिर के सामने कांग्रेस नेता कल्लन जैन के सूने घर में ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब 7 लाख रुपए की चोरी को अंजाम दिया था। इसके पहले तीन गुल्ली के पास अग्रवाल एजेंसी से करीब एक लाख रुपए की सिगरेट चोरी कर ले गए थे। यहां तक कि नगर पालिका के कैश काउंटर में भी चोरों ने सेंधमारी की थी। इसके पहले भी चोरों ने करीब आधा दर्जन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। लेकिन पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई।

बंदहै सीसीटीवी कैमरा

शहरमें पुलिस ने चोरी और लूट जैसी घटनाओं पर नजर रखने के लिए दो महीने पहले जो सीसीटीवी कैमरा शहर के प्रमुख चौराहों-तिराहों पर लगाए थे, वे अब तक चालू नहीं हो सके। कुछ दिन तो यह कैमरा ठीक चले, लेकिन बाद में जब वे बंद हुए तो दोबारा से चालू नहीं हो पाए। तीन गुल्ली क्षेत्र में नीलकमल मैरिज गार्डन के बाहर स्कूली छात्र की मारपीट, अपहरण और फिर हत्या करके शव को फेंक दिए जाने की वारदात बीच शहर में होती रही, लेकिन पुलिस की तीसरी नजर माने जाने वाले कैमरा बंद होने के कारण यह घटना रिकार्ड नहीं हो पाई।

दमोह। जबलपुररोड पर सालोमल बंगले के पास सिंघई हार्डवेयर पर चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर सामान बिखरा दिया।