पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लावािरश हालत में मिला सेना के जवान का चोरी गया सामान

लावािरश हालत में मिला सेना के जवान का चोरी गया सामान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके पुराने लोको क्षेत्र में रेलवे ट्रेनिंग सेंटर के खंडहर में गुरुवार को एक सेना के जवान की वर्दी, डायरी सहित महत्वपूर्ण सामान बरामद हुआ है। ट्रेन से यात्रा के दौरान सैनिक का सामान दमोह स्टेशन पर चोरी हो गया था। कोतवाली पुलिस ने सामान जब्त करके सुरक्षित रख लिया है।

बिहार के भागलपुर जिला निवासी सैनिक विभीषण कुमार पंजाब रेजीमेंट में अमृतसर में पदस्थ है। 9 फरवरी को सैनिक विभीषण कुमार ग्वालियर से जबलपुर जाने के लिए ट्रेन में बैठा था। दमोह स्टेशन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका बैग चोरी कर लिया था। सैनिक ने जीआरपी को भी सूचना दी थी। इसके बाद वह जबलपुर में आयोजित सेना की टेक्नीकल ट्रेनिंग में शामिल होने चला गया था। गुरुवार को लोको क्षेत्र में रहने वाले समाजसेवी दिनेश चौबे को खंडहर में सेना की बर्दी अन्य सामान पड़े होने की जानकारी लगी थी। इस पर उन्होंने पुलिस को बताया। पुलिस ने सामान के साथ मौजूद डायरी में लिखे नाम-पता के आधार पर जब सैनिक से संपर्क किया तो उसने जबलपुर में होने की जानकारी दी। पुलिस ने सामान अपने कब्जे में ले लिया है। दाे दिन बाद ट्रेनिंग से लौटकर सैनिक दमोह सामान लेने आएगा।

दमोह में रेलवे लाइन के पास जवान की वर्दी और सामान बरामद हुआ है।