- Hindi News
- जुझारघाट परियोजना के लिए 74 लाख का अनुदान लेगी नगर पालिका
जुझारघाट परियोजना के लिए 74 लाख का अनुदान लेगी नगर पालिका
नपा की पहली पीआईसी की बैठक में अनेक प्रस्ताव पारित किए गए
दमोह| नगरपालिका कार्यालय में गुरूवार को नवनिर्वाचित परिषद द्वारा प्रथम प्रसिडेंट इन कौंशल की बैठक आयोजित हुई। जिसमें शहर के विकास से जुड़े अनेक प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चंदेल, सीएमओ सुधीर सिंह पीआईसी के सभी सदस्य मौजूद थे। बैठक में जुझारघाट पेयजल योजना के संबंध में विचार-विमर्श, जल प्रदाय तंत्र सुधार योजना पर विचार, मिशन व्यारमा के अंतर्गत अस्थाई बिजली कनेक्शन के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया।
जुझारघाट योजना के लिए विशेष निधि से 74 लाख 20 हजार रुपए अंशदान लेने पर भी विचार किया गया। जलकर एवं शहर की साफ-सफाई के लिए एक ट्रेक्टर खरीदने का निर्णय लिया गया।
इसके अलावा संपत्ति कर, नगरीय विकास उपकर, शिक्षा कर की दरों का निर्धारण के संबंध में विचार किया। जिसमें पूर्ववत वर्ष के अनुसार दरों के निर्धारण के संबंध में विचार-विमर्श किया। जिसमें पूर्ववत वर्ष के अनुसार दरों के निर्धारण में स्वीकृति दी गई। साथ ही शिविर में प्राप्त दावा आपत्तियों के निराकरण के लिए टीम गठित की गई। इस टीम में उपयंत्री सुशील सोनी, प्रभारी राजस्व अधिकारी ऋतु पुरोहित, राजस्व उपनिरीक्षक आनंद सोनी, सहायक निरीक्षक रानू साहू एवं विजय नामदेव को रखा गया है।