- Hindi News
- लापरवाही के चलते प्राचार्य को पद से हटाया
लापरवाही के चलते प्राचार्य को पद से हटाया
दमोह | प्रशासकीयअक्षमता के कारण एवं शाला प्रबंधन के नियंत्रण में दक्ष होने के कारण शासकीय बालक उमावि हिंडोरिया में पदस्थ गंधर्व सिंह ठाकुर को तत्काल प्रभाव से प्रभारी प्राचार्य पद से पृथक किया गया है। डीईओ एसके नेमा ने बताया कि गंधर्व सिंह ठाकुर के विरुद्ध कई तरह की शिकायतें मिल रही थीं। स्कूल के शिक्षक भी लगातार अनुपस्थित रहते थे। जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी की गई थी। जिसकी जांच सहायक संचालक पीपी सिंह से कराई गई।