- Hindi News
- चौपराखुर्द गांव में अज्ञात कारणों से एक दर्जन मवेशियों की मौत
चौपराखुर्द गांव में अज्ञात कारणों से एक दर्जन मवेशियों की मौत
शहरसीमा से लगी ग्राम पंचायत चौपराखुर्द में पिछले एक सप्ताह से दर्जनों मवेशियों की मौत हो रही है। बुधवार को दो मवेशियों की मौत के बाद गुरूवार को फिर दो मवेशियों की मौत हो गई। जिससे पशुपालक परेशान हैं। मवेशियों की मौत होने की लगातार बढ़ रही संख्या चलते गुरूवार को स्थानीय लोगों ने एसडीएम मनोज सिंह ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर इस पूरे मामले की जांच पशु चिकित्सा अधिकारी से कराने की मांग की है। गांव के मनीष तिवारी ने बताया कि किसी जहरीली वस्तु के सेवन से मवेशियों की मौत हो रही है। लेकिन इसकी पुष्ठि के लिए पशु चिकित्सा विभाग द्वारा कोई ध्यान नहंी दिया जा रहा है। मामले की शिकायत जबलपुर नाका पुलिस चौकी में भी की गई है।
जानकारी के अनुसार गांव के दयाराम यादव, काशीराम यादव, मुकेश यादव सहित अन्य लोगों की गाय, भैंस बैल की अचानक मौत हो गई। मवेशी मंुह से झाग छोड़कर तड़प-तड़पकर मर रहे हैं। निजी पशु डॉक्टरों से इलाज कराने के बाद भी मवेशियों की जान नहीं बच पा रही है। जिससे पशुपालक भयभीत हैं। दयाराम ने बताया कि मंगलवार की सुबह उनकी तीन भैंस की एक-एक कर मौत हो गई। इसी तरह काशीराम की दो गाय एवं मुकेश के एक बैल की मौत हो गई। वहीं बुधवार एवं गुरुवार को भी दो मवेशियों की मौत हो गई। यह सिलसिला पिछले एक सप्ताह से चल रहा है।