पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान संघ की बैठक आयोजित

किसान संघ की बैठक आयोजित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह | भारतीयकिसान संघ द्वारा जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिसमें किसानों की समस्याओं एवं सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष रमेश यादव ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं एवं शासन की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान अनेक समस्याओं से ग्रसित हैं। बिजली कंपनी द्वारा कृषि एवं घरेलु उपभोक्ताओं को अवैधानिक रूप से लोड़ बढ़ाकर मनमाने बिल दिए जा रहे हैं। जिससे किसान बिल नहीं भर पाए। अब शासन के आदेश पर बिजली कंपनी किसानों को कुर्की का भय दिखाकर वसूली कर अपमानित कर रही है। इस अवसर पर सदस्यता प्रभारी आरसी पटैल ने कहा कि जिले की सदस्यता का लक्ष्य 50 हजार है। जब अधिक से अधिक किसान इसकी सदस्यता ग्रहण करेंगे तभी हमारा लक्ष्य पूरा होगा। इस अवसर पर चंद्रभान पटैल, मथुरा दुबे, दिनेश पालीवाल, गजराज सिंह, लल्लू पटैल, चंद्रमोहन पटैल, राजेंद्र यादव सहित अनेक किसान मौजूद थे।