पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीबीआई का अधिकारी बनकर Wदेता रहा धौंस

सीबीआई का अधिकारी बनकर wदेता रहा धौंस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें बुधवार की दोपहर एक युवक अपने आपको सीबीआई का अफसर बताकर लोगों को धौंस देता रहा। बाद में असलियत खुलने पर भाग खड़ा हुआ। जानकारी के अनुसार जबलपुर हाइवे पर पीएचई के मैकेनिकल विभाग में हैंडपंप में लगने वाले एल्युमीनियम की पाइप लेकर दिल्ली से एक ट्रक दमोह पहंुचा। इस ट्रक में ड्राइवर के साथ एक युवक भी आया था। जो अपने आपको सीबाईआई का अधिकारी बता रहा था। सबसे पहले वह मिशन कंपाउंड स्थित नेत्र विभाग गया। जहां पर उसने अपना परिचय देते हुए कर्मचारियों से पूछताछ की। इसके बाद मैकेनिक विभाग पहुंचा और कर्मचारियों से तरह-तरह के प्रश्न करने लगा। जिससे वहां के कर्मचारियों को कुछ शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने एक मीडियाकर्मी को फोन कर वहां बुलाया। मीडियाकर्मी ने वहां पहंुचकर युवक से आईकार्ड दिखाने की बात कही तो वह सकपका गया। और कहने लगा कि वह चार साल पहले सीबाीई में पदस्थ था। उसके बाद उसने काम छोड़ दिया है। जब मामले की जानकारी पुलिस को देना चाही तो वह वहां से भाग निकला।