पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह। राष्ट्रीयसेवा योजना के तहत डॉ. विजय लाल डिग्री कॉलेज के छात्रों ने ग्राम बहरोबहर में 7 दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। गुरूवार को शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया गया। जिसमें जिला संगठक डॉ. कमल चौरसिया, प्राचार्य डॉ. शीला लाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के सिद्धांत पुरूष स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। अतिथि स्वागत पश्चात दिलीप दुबे के सानिध्य में स्वयंसेवकों ने विशेष गीतों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि डॉ. कमल चौरसिया ने याविर को सफल बनाने के लिए स्वयंसेवकों को मार्गदर्शित किया। दोपहर बौद्धिक सत्र में डॉ. आरपी पटैल ने स्वयंसेवकों को बिन दवाई के इलाज के लिए एक्युप्रेशर की विभिन्न विधियों का परिचय कराया।

इस दौरान स्वयंसेवकों ने गांव में घूमकर सफाई की साथ ही लोगों को स्वच्छता से रहने का संदेश दिया।