- Hindi News
- 80 वाहनों का चालान कर वसूले 12 हजार रुपए
80 वाहनों का चालान कर वसूले 12 हजार रुपए
पुलिस ने चलाया वाहन चौकिंग अभियान
भास्करसंवाददाता | दमोह
यातायातविभाग द्वारा गुरूवार को वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। शहर के किल्लाई नाका पर चले वाहन चैकिंग अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नाबालिग बच्चों एवं बिना हेलमेट के वाहन चलाते पाए जाने पर जुर्माना किया। 80 वाहनों पर हुई चालानी कार्रवाई के दौरान कुल 12 हजार 500 रुपए समन शुल्क वसूल किया गया। इस कार्रवाई से वाहन चालकों परेशान रहे। कार्रवाई से बचने के लिए अनेक वाहन चालक अन्य रास्तों से अपने गंतव्य स्थान पहंुचे। गौरतलब हो कि यातायात प्रभारी प्रदीप सोनी का भोपाल ट्रांसफर होने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। शहर में ऑटो चालकों द्वारा मनमर्जी से क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जा रहा है तो वहंी नाबालिग भी फर्राटेदार वाहन चलाकर अपनी जाम जोखिम में डाल रहे हैं। गुरूवार को यातायात पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से बिना हेलमेट के वाहन चालकों में हडकंप मचा रहा। इस दौरान कुछ लोग पुलिस अफसरों को फोन भी लगवाते रहे लेकिन पुलिस ने किसी की भी नहीं सुनी। यहां भी ध्यान देने की जरूरत: शहर के हृदयस्थल घंटाघर के आसपास दुकानों के सामने वाहन खड़े होने के कारण यातायात व्यवस्था गड़बड़ा रही है। साथ ही बस स्टैंड से एवरेस्ट लॉज एवं कचौरा बाजार के सामने हाथठेला चालकों द्वारा सड़क पर ही खड़े किए जाते हैं। जिससे रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। लोगों का कहना है कि यातायात पुलिस को इस ओर भी ध्यान देना आवश्यक है। इसके अलावा शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर भी सख्ती से रोक लगाने की मांग नागरिकों द्वारा की गई है।
स्कूली छात्र के बाइक से अपहरण और हत्या की घटना के बाद गुरुवार को यातायात पुलिस ने जगह-जगह नाबालिग वाहन चालकों की जांच कर चालान की कारवाई की। इससे दिनभर हड़कंप की स्थिति रही।