जबेरा मंडल अध्यक्ष को पद से हटाया
दमोह| भारतीयजनता युवा मोर्चा द्वारा जिले में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर निष्क्रिय रहने वाले एवं कोताही बरतने पर जबेरा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र आदिवासी को भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया गया है। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने बताया कि मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में जिस मंडल के सदस्यता के परिणाम संतोषजनक नहीं होंगे उन पर प्रदेश भाजपा द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।