संशोधन का कार्य 15 तक चलेगा
दमोह| जिलेमें रबी विपणन वर्ष 2015-16 में गेहूं उपार्जन के लिए 75 खरीदी केन्द्र स्थापित किए गए है। इन खरीदी केन्द्र पर गेहूं उपार्जन के लिए नए किसानों का पंजीयन एवं पूर्व पंजीकृत किसानों के रकबे में संशोधन का कार्य दिनांक 15 जनवरी शुरू किया गया है जो कि 15 फरवरी तक चलेगा। जिले के किसानों द्वारा विगत वर्ष गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन नहीं कराया गया है ऐसे किसानों द्वारा इस साल यदि गेहूं की फसल बोई गई और वे समर्थन मूल्य पर गेहूं का विक्रय करना चाहते है तो ऐसे किसानों के नवीन पंजीयन फार्म उपार्जन केन्द्र से प्राप्त किए जाकर निर्धारित समय सीमा 15 फरवरी तक जमा कर सकते है। इस वर्ष किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन करने विगत वर्ष के किसान पंजीयन डाटा एवं नवीन पंजीयन फार्म में किसान अपनी समग्र आईडी की प्रविष्टि भी की जाना है। इसलिए नए पंजीयन फार्म में किसान अपनी समग्र सदस्य आईडी का उल्लेख जरूर करें।