पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुरस्कार के लिए आवेदन 15 तक करें

पुरस्कार के लिए आवेदन 15 तक करें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह | उपभोक्ताओंको उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करने वाले स्वैछिक उपभोक्ता संगठनों के लिए राज्य शासन द्वारा राज्य एवं संभाग स्तररीय पुरस्कार योजना है। इसमें राज्य स्तर पर तीन पुरस्कार क्रमशः 30 हजार, 20 हजार एवं 10 हजार रुपए मय प्रशस्ति पत्र तथा संभाग स्तर पर तीन पुरस्कार क्रमशः 6 हजार, 4 हजार एवं 2 हजार रुपए मय प्रशस्ति पत्र प्रतिवर्ष विश्व उपभोक्ता दिवस 15 मार्च के अवसर पर दिया जाता है। पुरस्कार के लिए ऐसी स्वैछिक उपभोक्ता संगठनों एवं व्यक्तियों को चुना जाना है जो उपभोक्ताओं के हित संरक्षण के आंदोलन में सक्रिय रूप से जुडे़ है। ग्रामीण अंचलों आदिवासियों एवं पिछडे़ क्षेत्रों में कार्यरत संगठनों को प्राथमिकता दी जावेगी। आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2015 है।