डीजे के शोर पर प्रतिबंध लगाने की मांग
डीजे के शोर पर प्रतिबंध लगाने की मांग
दमोह| शहर में देर रात तक बज रहे डीजे के शोर पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर थाना प्रभारी को आवेदन दिया गया है। इसाई मोहल्ला निवासी हरीश राय ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में कहा है कि आलीशान संचालक बिंदु नायक द्वारा शादी व्याह आदि कार्यक्रम में भवन को किराए पर दिया जाता है, इस दौरान देर रात तक डीजे बजाया जाता है। मना करने पर गाली गलौज की जाती है। उन्होंने बताया कि न्यायालय के प्रतिबंध के बाद भी डीजे बजाए जा रहे हैं, उनके द्वारा विरोध किया गया तो गाली गलौज की गई।