टूटी पुलिया से हादसे का खतरा बढ़ा
दमोह। सिविल वार्ड नंबर 6 में सड़क के बीच बनी पुलिया टूटी पड़ी है। सड़क के बीच पुलिया में गड्ढा होने से यहां से निकलने वाले वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। बाइक चालक नीरज पांडे ने बताया कि भारी वाहनों के निकलने से पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। आए दिन दुर्घटनाएं होने के कारण लोगों ने क्षतिग्रस्त पुलिया के पास पत्थर रख दिए हैं, ताकि लोगों का ध्यान आकर्षित हो और वे गड्ढे में गिरने से बचें। राहगीरों ने बताया कि लंबे समय से पुलिया टूटी पड़ी है। इससे बड़े वाहनों सहित चार पहिया एवं बाइक चालकों को भी हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। पैदल राहगीर भी यहां गिरकर चोटिल हो सकते हैं। लोगों ने इसकी शिकायत वार्ड पार्षद से भी की है लेकिन पुलिया का सुधार कार्य नहीं कराया जा रहा है।
लोगों ने गड्ढे के पास पत्थर रख दिए हैं ताकि लोग व वाहन गड्ढे में न गिर पाएं।