बैठक में अनेक बिंदुओं पर चर्चा
दमोह। जिला रेडक्रास सोसायटी की बैठक हुई। जिसमें विभिन्न बिंदुओं विचार विमर्श किया गया। बैठक में आगामी दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। जिसमें मेडीकल विशेषज्ञ, शिशु रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग, दस्त रोग, क्षय रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का नि:शुल्क इलाज कराया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि गरीब रोगियों के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए। इसके लिए एक समिति गठित की गई। वर्तमान में दो एंबुलेंस जिला अस्पताल में लगी हैं जिनका संचालन सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा जिला अस्पताल के धर्माश्रय गेट के पास रखे टपरों को हटाकर रेडक्रास के माध्यम से दो दुकानें बनाए जाने का प्रस्ताव पर चर्चा की गई। इसके साथ ही वृद्धाश्रम के सामने रेडक्रास सोसायटी की 10 दुकानों के उपर प्रथम तल पर दस दुकानों का निर्माण कराने, सदस्यता बढ़ाए जाने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।