पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांई के चरणों में माथा टेका, परिसर किया साफ

सांई के चरणों में माथा टेका, परिसर किया साफ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नियमितीकरण की मांग को लेकर संविदा कर्मचारी व रोजगार सहायक संघ का धरना प्रदर्शन जारी प्रदर्शनकारियों ने शहीद जवान हनुमन थप्पा को श्रद्धालंजि दी

भास्कर संवाददाता| दमोह

नियमितीकरण की मांग को हड़ताल पर चल रहे संविदा अधिकारी कर्मचारी संघ ने पांचवें दिन शुक्रवार को बेलाताल टापू स्थित सांई मंदिर परिसर में झाडू लगाकर सफाई की। इससे पहले कलेक्टोरेट के सामने स्थित धरना स्थल से रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए सभी पदाधिकारी सांईं मंदिर पहुंचे।

जहां सांई बाबा के चरणों में सभी ने माथा टेककर शासन को सबुद्धि देने की प्रार्थना की। इस बीच सभी ने हाथों में झाडू लेकर परिसर के कचरे को बाहर निकाला और शहीद जवान हनुमन थप्पा को श्रद्धांजलि अर्पित की। दरअसल नियमितीकरण एवं वेतन वृद्धि की मांग को लेकर जिलेभर के संविदा अधिकारी कर्मचारी कलम बंद हड़ताल कर सात दिवसीय धरने पर हैं। 14 फरवरी को धरना प्रदर्शन समाप्त किया जाएगा। जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल सहित अन्य कर्मचारियों ने वे 10 सालों से शासन को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। लेकिन उन्हें न तो नियमित कर्मचारियों जैसा वेतन मिल रहा है न ही उन्हें नियमिति किया जा रहा है। परवेज खान ने कहा कि शासन उनकी मांग नहीं मान रहा है, इसलिए आज सभी ने मंदिर में आकर सफाई कर कचरा हटाया है साथ ही भगवान से प्रार्थना की है कि शासन उनकी मांग को सुने और जिस तरह से आज हम सभी ने मंदिर परिसर के कचरे को बाहर निकाला है, उसी प्रकार शासन कचरे को साफ कर साफ सुथरी सरकार चलाए। उन्होंने बताया कि वे लगातार नियमितीकरण की मांग शासन से करते आ रहे हैं, चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांग नहीं मानी जा रही है। इसलिए सात दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके बाद भी यदि उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है तो आगे भी आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अंकित पटेल, परवेज खान, अनुराग सिंह, वीर सिंह, अर्जुन पटेल, अवधेश, संजय अहिरवार, राकेश, सुनील, आलोक, विजेंद्र सिंह, अयंक, दिनेश पटेल, हेमेंद्र सिंह, आदर्श मिश्रा, नितिन, द्वारका पटेल, सुदर्शन, सचिन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

दमोह। हड़ताल पर बैठे संविदा अधिकारी कर्मचारियों ने शुक्रवार को बेलाताल सांई मंदिर परिसर में झाडू लगाकर सफाई की।

खबरें और भी हैं...