पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुजरात गड़बड़ी को लेकर आप पार्टी ने दिया धरना

गुजरात गड़बड़ी को लेकर आप पार्टी ने दिया धरना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश व्यापी आव्हान पर कलेक्टोरेट के सामने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। जिला सचिव दिवाकर करमरकर विजय ने बताया कि गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल ने 2009 से 2011 के मध्य गुजरात की राजस्व मंत्री रहते अपनी बेटी अनारा पटेल व उनके व्यावसायिक मित्रों को 100 हैक्टेयर भूमि नाम मात्र के भू भाटक पर दे दी थी। जिसका खुलासा अभी आम आदमी पार्टी ने किया है।

इसी के विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान जिला संयोजक सुनील राय, विनोद श्रीवास्तव ने संबोधित किया। श्री राय ने कहा की मोदी व भाजपा के सारे काले कारनामो का भंडाफोड़ आम आदमी पार्टी व हमारे नेता केजरीवाल लगातार कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन में वीरेंद्र रैकवार, अनिकेत वर्मा, मिर्जा अमीन बैग, राजकुमार ठाकुर बिहारीलाल गुप्ता, बसंत राय जबेरा, जीवन लाल चौधरी, सुधीर दुबे, प्रभारी नरेंद्र अठ्या मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...