पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जल संवर्धन पर प्रतियोगिता आज से

जल संवर्धन पर प्रतियोगिता आज से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह| बुंदेली महोत्सव में जल संवर्धन पर आयोजित पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन बसंत पंचमी 13 फरवरी से किया जा रहा है। प्रतियोगिता प्रभारी दिलेश चौधरी ने बताया कि पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 5वीं से 8वीं, 9वीं से 12वीं से ऊपर के समस्त विद्यार्थी एवं आमजन भाग ले रहे हैं। जिले के विभिन्न स्कूलों एवं समस्त ब्लाकों में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में जिलेभर से 1500 छात्र भाग लेंगे। सभी स्कूलों में प्रतियोगिता आयोजित करवाने की व्यवस्था की गई है। तथा प्रतिभागी अपने अपने स्कूलों में संपर्क कर सकते हैं। प्रतियोगिता में चयनित पोस्टर, निबंध प्रतियोगिता में ब्लाक एवं जिला स्तर पर विजेताओं को बुंदेली दमोह महोत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...