- Hindi News
- हिंडोरिया के विद्युत स्टोर में चोरी मामले में कर्मचारियों पर संदेह
हिंडोरिया के विद्युत स्टोर में चोरी मामले में कर्मचारियों पर संदेह
शहर से सटे ग्राम हिंडोरिया के बिजली विभाग के स्टोर में दो दिन पहले हुई चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अब पुलिस ड्यूटी के दौरान मौजूद कर्मचारियों सहित कुछ संदेहियों से पूछताछ कर रही है। उधर चोरी की घटना के बाद स्टोर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बिजली कंपनी के एई सुनील कुमार ने हिंडोरिया थाना में गुरुवार की सुबह बिजली कंपनी के स्टोर में डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति चोरी जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया गया है कि स्टोर में बुधवार की रात अज्ञात चोर कीमती कॉपर वायर सहित अन्य सामान चुरा ले जाने में सफल हो गए थे। गुरुवार सुबह जब मीटर रीडर शहजाद खां और गुड्डू तिवारी यहां पहुंचे तो स्टोर का ताला खुला मिला था और यहां से सामान गायब था। उन्होंने तुरंत विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। एई सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर चोरी गई संपत्ति का मूल्यांकन करने के बाद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस चोरी के मामले में विभाग के ही कुछ कर्मचारियों के नाम सामने रहे हैं। माना जा रहा है कि इससे पहले भी कई बार स्टोर से सामान चोरी जा चुका है, लेकिन हर बार छोटी-मोटी चोरी होने के कारण इसका पता नहीं चल पाता था। गायब सामान का भी मिलान नहीं हो पा रहा था। इस बार चोरों ने बड़ा हाथ मार लिया और उनकी करतूत का खुलासा भी हो गया। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
सड़कदुर्घटना में महिला की मौत
तेंदूखेड़ा.नगरके रजनी पति प्रशांत नामदेव (28) कहीं जा रही थी। कि अचानक किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।