- Hindi News
- गायों ने अपने मालिकों काे कराया सम्मानित
गायों ने अपने मालिकों काे कराया सम्मानित
नगर के पशु चिकित्सा में आयोजित गोपाल पुरस्कार योजना में शामिल देशी नस्ल की अधिक दूध देने वाली गायों की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें गायों का तीन टाइम का दूध निकाला गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चौपरा निवासी हासिम खान को मिला। जिनकी गाय ने 12.350 लीटर दूध दिया। वहीं दूसरे नंबर पर पालर गांव के मनोहर पटैल रहे। जिनकी गांय ने 11.775 लीटर दूध दिया। तीसरे नंबर पर दमोह निवासी रवि यादव रहे। जिनकी गाय ने 8.300 लीटर दूध दिया। इन सभी गाय मालिकों को उपसंचालक वीपी वाजपेयी एवं अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार, द्वितीय को साढ़े 7 हजार एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले गाय मालिक को 5 हजार रुपए की राशि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हेमेंद्र सिंह, रामेश्वर ठेकेदार, डॉ. आरडी शर्मा, ललित चौरसिया, डॉ. जेपी अहिरवाल, महबूब खान, एएल असाटी, राजेश स्थापक, संजय तेकाम, एचएन नेमा, जसवंत सिंह, आरएस ढेकला, आरएस चौहान सहित अन्य शामिल थे।