पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह. बेटीबचाओ अभियान के तहत जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा शहर के जेपीबी एवं केएन कॉलेज में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए कराते का वीरांगना प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक कपिल हजारी द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा करने के विविध तरीके बनाए गए। इसके अलावा जूडो कराते के माध्यम से अपनी एवं दूसरों की रक्षा करने की बारीकियां बताई गईं। इस अवसर पर प्राचार्य एसपी बेग, एस बिल्थरे, नेहा खरे, राकेश अहिरवाल मौजूद रहीं। समन्वयक नेहा खरे ने बताया कि 20 से 26 सितंबर तक केएन कॉलेज में यह प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें महिलाएं एवं बालिकाएं भी भाग ले सकती हैं।

दमोह। जेपीबीस्कूल में बालिकाओं को कराते का प्रशिक्षण दिया गया।