पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध शराब, गांजा बेचने पर चार आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब, गांजा बेचने पर चार आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब गांजा बेचने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 18 सितंबर को मुखबिर से अवैध गांजा बेचे जाने की सूचना मिली थी। जिस पर पथरिया थाना प्रभारी आरके सोनी, उपनिरीक्षक केएस रैकवार,प्रधान आरक्षक रमाशंकर, पूर्णानंद, आरक्षक राहुल द्वारा छापामार कार्रवाई करते हुए महेश पिता राजाराम विश्वकर्मा (38) निवासी वार्ड क्र. 3, रतिराम पिता पूरन साहू (42) निवासी वार्ड क्रमांक 4 पथरिया के कब्जे से 4 किलो गांजा जब्त किया गया। जिसकी कीमत करीब 24 हजार रुपए बताई गई है। आरोपियों से गांजा के संबंध में अन्य आरोपियों की संलिप्तता के बारे में पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरी ओर देहात थाना क्षेत्र के ग्राम ढिगसर में भी दो आरोपियों को गांजा बेचते गिरफ्तार किया गया। जहां पर रामकुमार पिता नारायण पटैल (45) निवासी ढिगसर के कब्जे से दो किलो गांजा जब्त किया गया। आरोपी रामकुमार पटैल की निशादेही पर ग्राम भियाना निवासी देवेंद्र पिता प्यारेलाल साहू के कब्जे से भी 500 किलो गांजा जब्त किया गया। जिसकी कीमत 12 हजार 500 रुपए है।

देहात थाना प्रभारी राजेंद्र तिवारी, आरक्षक आलोक भारद्वाज, संजय पाठक, भगवानदास दाहिया, देवेंद्र लोधी, मोहन का की टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा है। वहीं बनवार चौकी अंतर्गत बांदकपुर तिगड्डा के समीप बाइक से अवैध रूप से 6 पेटी देशी शराब लिए आरोपी चंदू ठाकुर निवासी चेनपुरा को प्रधान आरक्षक श्रीराम तिवारी द्वारा गिरफ्तार किया गया। शराब की कीमत साढ़े 4 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी के कब्जे से बाइक भी जब्त की गई है। टीम बनाई गई हैं।