पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा के पूर्व महामंत्री को जान से मारने की धमकी दी

भाजपा के पूर्व महामंत्री को जान से मारने की धमकी दी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन दिन से मोबाइल पर आ रहीं धमकियां, एसपी ने दिया एफआईआर करने का आदेश

भास्कर संवाददाता| दमोह

भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री और पूर्व जिला उपाध्यक्ष किशोर अग्रवाल को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। श्री अग्रवाल ने बुधवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर आरोपी का मोबाइल नंबर और उसकी ओर से दी गई धमकी की रिकार्डिंग एसपी तिलक सिंह को सौंपी है।

श्री अग्रवाल ने एसपी को आवेदन देते हुए कहा कि उनके मोबाइल नंबर 94254455289 पर 7047430686 से हर दिन जान से मारने की धमकी आ रही है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिन में चार बार से ज्यादा बार धमकी भरा फोन आ चुका है। आरोपी की ओर से जो धमकियां दी जा रही हैं, उन्हें उन्होंने रिकार्ड कर लिया है। एसपी को समस्या बताते हुए श्री अग्रवाल ने आरोपी की ओर से मिली धमकी की रिकार्डिंग भी पेश की। जिसमें आरोपी खुले आम गालियां दे रहा है। उन्होंने बताया कि हर दिन आरोपी शाम 7.20 से 7.30 बजे के बीच में फोन लगाता है और गालियां देता हुआ जान से मारने की धमकी देना प्रारंभ कर देता है। इस पर उन्होंने उसकी आवाज को रिकार्ड कर लिया। इस मामले में एसपी तिलक सिंह ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली टीआई को मोबाइल नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि साइबर सेल की सहायता से आरोपी की पहचान की जाएगी।

दमोह। एसपी तिलक सिंह को ज्ञापन सौंपते किशोर अग्रवाल।

खबरें और भी हैं...