वन विभाग ने वाहन सहित जलाऊ लकड़ी जब्त की
मुखबिर की सूचना वन विभाग की टीम ने जलाऊ लकड़ी का अवैध परिवहन करते हुए वाहन सहित लकड़ी जब्त की है। जानकारी अनुसार बालाकोट से एक पिकअप वाहन में 5 क्विंटल जलाऊ लकड़ी अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी। इसकी सूचना पर मिलने पर वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने किल्लाई नाका के पास वाहन को रोककर उसे वन मंडल कार्यालय में खड़ा कराया।
उड़नदस्ता प्रभारी रामजीलाल तिवारी ने बताया कि पिकअप नंबर जी 0546 में 5 क्विंटल जलाऊ लकड़ी का अवैध परिवहन किया जा रहा था। जिसे जब्त किया गया है साथ ही लकड़ी को भी जब्त कर लिया है। आरोपी टेक सिंह निवासी बालाकोट को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। श्री तिवारी के अनुसार बिना परमिट, अनुमति के लकड़ी का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। वहीं आरोपी का कहना है कि वह किसी शादी समारोह के लिए लकड़ी लेकर दमोह आ रहा था। वन विभाग ने मामला दर्ज किया है।