13 को रामेश्वरम तीर्थ यात्रा ट्रेन जाएगी
दमोह| मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत रामेश्वरम् तीर्थ यात्रा के लिए ट्रेन दमोह से 13 फरवरी को रवाना होगी। अपर कलेक्टर अनिल शुक्ला ने चयनित यात्रियों को सूचना भेजने के लिए तहसीलदारों को निर्देशित कर दिया है। यात्रियों को परिचय पत्र एवं एक फोटो लाना अनिवार्य है। तीर्थ यात्रियों की सूची सभी तहसीलों में चस्पा करा दी गई है।