पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रभारी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया, सीएमएचओ ने लगाई फटकार

प्रभारी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया, सीएमएचओ ने लगाई फटकार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंगनबाड़ी केंद्रों का जायजा लेने के लिए डॉक्टर को जाना था, लेकिन डाॅक्टर मीटिंग में चले गए
प्रभारी टीकाकरण अधिकारी डॉ. मयंक ने जब सीएमएचओ का फोन नहीं उठाया तो वह झल्ला गए। वे रास्ते से लौटकर ऑफिस आए और मीटिंग में बैठे डॉ. मयंक को बाहर बुलाकर बुरी तरह हड़काया। उन्होंने मौके पर ही डॉ. मयंक को कहा कि-आपको दस बार फोन लगा चुका हूं, आप फोन नहीं उठा रहे हैं, भोपाल से मेरे पास फोन-पर-फोन आ रहे हैं, मैं जवाब नहीं दे पा रहा हूं। यदि आप मेरी बात को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, तो मैं आपके खिलाफ कार्रवाई करुंगा। आपको जो भी सफाई देना हो, पीएस को देना, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। जवाब में डॉ मयंक ने कहा कि मुझे मीटिंग के लिए बुलाया गया था, जिसमें मैं शामिल था, मेरे लिए गाड़ी भी उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे मैं फील्ड में जा सकूं।

मीटिंग में शामिल हो गए, निरीक्षण करने नहीं गए

दरअसल बुधवार को राष्ट्रीय कृमि नाशन दिवस था। जिसके चलते जिले भर में बच्चों को एलबेंडाजोल की गोलियां खिलाईं जा रहीं थीं। खासकर यह कार्यक्रम आंगनवाड़ी केंद्रों में चल रहा था। जिसका जायजा लेने के लिए अधिकारियों को मैदान में जाना था। इस काम में सीएमएचओ ने डॉ. मयंक की ड्यूटी लगाई थी। लेकिन वे मीटिंग में शामिल हो गए, निरीक्षण करने नहीं गए। इस बात को लेकर सीएमएचओ झल्ला गए। उन्होंने पहले डॉ. मयंक से फोन पर बात करने का प्रयास किया, लेकिन डॉ. फोन नहीं उठाया। इस पर वे रास्ते से वापस कार्यालय लौटे और मीटिंग हाल के बाहर ही डॉ. मयंक को बुलाया और हड़काने लगे। उन्होंने कहा कि आप मेरा फोन क्यों नहीं उठा रहे हैं। यह रवैया गलत है। इस बीच उन्होंने डॉ. मयंक को खरी-खोटी सुनाईं। बाद में सीएमएचओ गुस्सा में आकर अपने चेंबर में चले गए। कार्यक्रम का जायजा लेने के लिए निरीक्षण करने नहीं गए। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों में सबसे ज्यादा गड़बड़ी की जा रही है। कार्यकर्ता और सहायिका गोलियां बच्चों को नहीं खिला रहीं हैं। एक आंगनवाड़ी केंद्र का जायजा लिया और वहां पर गड़बड़ी भी मिली है। इसलिए इसका प्रतिवेदन बनाकर संबंधित विभाग के अधिकारी को दिया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग
दमोह। डॉक्टर को फटकार लगाते सीएमएचओ।

खबरें और भी हैं...