पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा पं. दीनदयाल की पुण्य तिथि मनाएगी

भाजपा पं. दीनदयाल की पुण्य तिथि मनाएगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा पं. दीनदयाल की पुण्य तिथि मनाएगी

दमोह |
भाजपा द्वारा 11 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर मंडल स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे। जिसमें जिला केंद्र से वरिष्ठ कार्यकर्ता सभी मंडलों पर जाकर पुण्य तिथि कार्यक्रम करेंगे। दमोह नगर एवं दमोह ग्रामीण प्रहलाद पटेल, देवनारायण श्रीवास्तव, हटा नगर देवनारायण श्रीवास्तव, रमन खत्री, हटा ग्रामीण नरेंद्र व्यास, सुरेश पटेल, पटेरा बिहारी लाल गौतम, मनीष सोनी, हिंडोरिया सतीश तिवारी, प्रीतम सिंह लोधी, पथरिया गंगाराम पटेल, गणेशराम खटीक, बटियागढ़ विजय सिंह राजपूत, बहादुर पटेल, नरसिंगढ़ कपिल सोनी, मनीष तिवारी, नोहटा अखलेश हजारी, सुशील सोनी, जबेरा दशरथ सिंह, आलोक गोस्वामी, तेजगढ़ भाव सिंह, दीपक उपाध्याय, तेंदूखेड़ा अनिल मिश्रा, सुखनंदन पटेल शामिल रहेंगे। जिलाध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव ने सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि अपने मंडल केंद्रों पर कार्यक्रम में सम्मिलित हो।

डेढ़ माह बाद भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं

दमोह |
पटाखा जलाने को लेकर हुए विवाद के मामले में आरोपी के खिलाफ डेढ़ माह बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है। फरियादी इम्तियाज चिश्ती ने एसपी से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर 2015 काे पुरानाबाजार नंबर 2 में ईद मीलादुन्नबी के मौके पर पटाखा जलाने को लेकर कुछ लोगों ने उनके परिवार पर हमला किया था। जिसमें 13 वर्षीय रियाज सहित अन्य लोग घायल हुए थे। इसकी शिकायत पुलिस में की गई थी लेकिन आरोपी के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई है। मामले में कार्यवाही की मांग की गई है।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए

दमोह |
हिंदुस्थान संगिनी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि रजनी गुप्ता रहीं। विशिष्ट अतिथि नर्मदा सिंह, एकता, श्रद्धा शुक्ला, आशिमा बेगम, सुशीला सिरोठिया मौजूद थीं। श्रीमति गुप्ता उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आपको समाज सेवा के साथ राष्ट्रोत्थान के लिए ईश्वर ने चुना है। स्वागत संचालक हंसा वैष्णव ने किया। अलका मिश्रा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि महिलाएं जागरुक होंगी तो राष्ट्र और तीव्र गति से आगे बढ़ेगा। संगिनी क्लब के वर्ष 2016 के लिए अध्यक्ष के रूप में कविता राय, सचिव रीना शर्मा, कोषाध्यक्ष नंदा असाटी को चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में सुमन श्रीवास्तव, पिंकी, सुनीता, निधी, रूपा, प्रभात, सीमा, रूबी, कल्पना, पूनम मौजूद रहीं।

जहरीला पदार्थ खाने से दो की मौत

दमोह |
हिंडोरिया थाना क्षेत्र के पिपरिया निवासी संतोषरानी पति हल्कन पटेल 40 ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं नोहटा थाना क्षेत्र के बिसनाखेड़ी निवासी भगवान पिता कोमल सिंह 20 की जहरीला पदार्थ खाने से इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

अाग से जलकर महिला की मौत

दमोह |
तारादेही थाना क्षेत्र के बिल्तरा निवासी पंचीबाई पति लक्खू यादव 55 की आग से जलने पर मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

खबरें और भी हैं...