बगीचे से उठाकर कार्यालय की दीवार पर लगाया बोर्ड
दमोह| जिला अस्पताल परिसर के पीछे सीएमएचओ कार्यालय के बाजू में बने बगीचे में पड़े योजनाओं के बोर्ड को उठाकर कार्यालय की दीवार पर लटका दिया गया है। कुछ दिन तक यह बोर्ड कार्यालय के बाजू से बने पार्क में कबाड़ में पड़ा रहा। इस संबंध में भास्कर ने खबर प्रकाशित कर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया इसके बाद बोर्ड को उठाया कर यथा स्थान लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों को मिले इसके लिए प्रचार प्रसार के उद्देश्य से लाखों रुपए के बोर्ड तैयार कराए गए हैं जिन्हें शहर के सभी शासकीय कार्यालयों में भेजा गया। लेकिन सीएमएचओ कार्यालय में बोर्ड को सही स्थान पर लगाने की जगह कबाड़ में रख दिया गया था जिससे लोगों की नजर उस बोर्ड तक नहीं पहुंचती थी। लेकिन अब बोर्ड को दीवार पर लटका दिया गया है।