पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसपीएम नगर में श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण का जन्म होते ही बज उठे नगाड़े

एसपीएम नगर में श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण का जन्म होते ही बज उठे नगाड़े

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह| शहर के एसपीएम नगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में बुधवार को कथावाचक पंडित चंद्रगोपाल पौराणिक ने कृष्ण जन्मोत्सव की कथा का वाचन किया। उन्होंने कहा कि जब-जब इस धरती पर अत्याचार, अनाचार बढ़ जाते हैं तब-तब भगवान पृथ्वी पर जन्म लेकर धर्म की रक्षा करते हैं। कथा में जैसे जी श्रीकृष्ण का जन्म हुआ कारागार के सभी प्रहरी गहरी निद्रा में सो गए, वासुदेव के पैरों की जंजीरें खुल गईं। वासुदेवजी ने भगवान को टोकरी में विराजमान कर यमुनाजी पार कर गोकुल ले जाने लगी तभी यमुनाजी तीव्र वेग से आ गईं। जैसे ही श्रीकृष्ण के चरण छुए तो यमुनाजी का वेग उतर गया और वासुदेवजी कृष्ण का गोकल में नंदबाबा के यहां छोड़ आए। कथा में जैसे ही कृष्ण का जन्म हुआ, नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की के जयकारों से गूंज उठा।

इस दौरान श्रीकृष्ण व वासुदेव की झांकी सजाई गई।

खबरें और भी हैं...