पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रीवा ने ग्वालियर को 9 0 से हराया

संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रीवा ने ग्वालियर को 9-0 से हराया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के बीटीआई ग्राउंड पर भाजपा नगर मंडल द्वारा आयोजित किए गए संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सागर एवं दमोह की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें सागर टीम ने जीत दर्ज की। फाइनल में सागर एवं दमोह के बीच बेहद रोमांचक एवं कस्मकस भरा मुकाबला हुआ जिसमें दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। फाइनल मुकाबले की विजेता टीम सागर टीम को कप एवं 21 हजार रू की राशि से पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार उपविजेता दमोह की टीम को कप एवं 11 हजार रू की राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर पथरिया विधायक लखन पटेल, शिवचरण पटेल, दीपक जैन, रामकली तंतुवाय, लालचंद खटीक, युवराज कुसमरिया, रशीद सिददीकी, रीतेश अग्रवाल, नीलेश सराफ, विपत ठाकुर, हरिओम दुबे, राजा पठान सहित सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद थे।

शिक्षक क्रिकेट क्लब व इलेवन स्टार ने की जीत हासिल की

तेंदूखेड़ा। नगर के तमन्ना ग्राउंड में चल रही टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को दो मैच खेले गए। जिसमें सुबह 9 बजे से शिक्षक क्रिकेट क्लब एवं झरझरा क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। झरझरा क्रिकेट क्लब ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निरधारित 15 ओव्हर में 138 रन बनाए। शिक्षक क्रिकेट क्लब ने 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 आव्हर में 5 विकेट से जीत हांसिल की। मैच में सबसे अधिक 99 रन बनाने पर मैन आफ दा मैच दिया गया। दूसरा मैच दोपहर 2 बजे से हर्रई एवं इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें इलेवन स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 158 रन बनाए। हर्रई क्रिकेट कल्ब ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 ओव्हर में 100 रन बना कर आलआउट हो गई। और इलेवन स्टार ने 58 रनों से जीत हांसिल की। दूसरे मैच में जयदीप खुराना को 49 रन बनाने पर मैन आफ दा मैच दिया गया। मैच में एम्पायरिंग नितिन राजपूत एवं लक्ष्मण यादव ने की। कामेंट्री डब्बू खटीक एवं शाहिद अली के द्वारा एवं स्कोरिंग व अमित सिंह, आशीष यादव के द्वारा की गई।

बोतराई ने तीनों सेट जीतकर खिताब अपने नाम किया

बनवार| जनपद जबेरा के ग्राम सगरा में सतीश जैन की स्मृति में खेले गए जिला स्तरीय वाॅलीवाल प्रतियोगिता का समापन हुआ। जिसमें सेमी फायनल के दो मुकाबले खेले गए। जिसमे पहला मुकाबला बोतराई खडे़री के बीच हुआ। जिसमें बोतराई जीत हासिल की। दूसरा सेमीफायनल दमोह व टीला बाॅलीवाल टीम के बीच हुआ जिसमें टीला ने जीत हासिल की। वहीं फायनल मैच टीला और बोतराई के बीच खेला गया, जिसमें बोतराई ने मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया।

समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओम प्रकाश जैन, रुपेश सेन, सचिन मोदी, कमल सिंघई, आशीष जैन, हरप्रसाद नायक, हर्षवर्धन सिंह, निजाम सिंह आयोजक सरपंच कल्पना दयाचंद जैन सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

विजयी टीम को पुरस्कृत करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...