अंत्योदय मेले में बनेंगे आधार कार्ड
दमोह | जिले में आयोजित अंत्योदय मेला सह लोक कल्याण शिविरों में अब आधार कार्ड बनाए जाएंगे। कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने बताया कि जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा में 16 फरवरी तथा जनपद पंचायत हटा में 19 फरवरी को आयोजित अंत्योदय मेला एवं लोक कल्याण शिविर में आधार कार्ड पंजीयन के लिए राशन कार्ड, वोटर आईडी, निवासी प्रमाण पत्र लेकर आएं और अपना आधार पंजीयन कराएं।