मांझी रैकवार समाज करेगा परिचय सम्मेलन
दमोह। जिलारायकवार समाज की बैठक शनिवार को शोभानगर में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि मांझी रायकवार समाज के प्रदेश अध्यक्ष मोंटी रायकवार युवा अध्यक्ष संतोष रैकवार मौजूद रहे। बैठक में स्वजातीय बंधुओं की सहमति से परिचय सम्मेलन आयोजित करने की अनुशंसा की गई। मोंटी रैकवार ने माह नवंबर में महाराणा प्रताप स्कूल मैदान में सम्मेलन की घोषणा की। इस अवसर पर नरेंद्र रायकवार, भीम, तुलसी, घनश्याम, राजा, मीनू, प्रहलाद, संदीप, रवि, छुट़्टन, सुरेश, आशीष, मनीष, मुकेश, श्याम, प्रदीप सहित अन्य लोग मौजूद थे।