- Hindi News
- काव्य गोष्ठी के साथ शिक्षिका को दी विदाई
काव्य गोष्ठी के साथ शिक्षिका को दी विदाई
हटा| हिंदीसेवा समिति दमोह इकाई द्वारा काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत मातृभाषा हिंदी पर प्रकाश डालते हुए उसका महत्व बताया। इस मौके पर नगर के शासकीय पुत्री शाला स्कूल में हेडमास्टर कुसुम प्यासी का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें हटा दमोह के कवियों द्वारा काव्य पाठ किया गया। जिसमें मुख्य रूप से सदन नेमा, विपिन चौबे, कुसुम खरे, भारती नेमा, पं. रमेश तिवारी, दिग्विजय नेमा, आनेश जैन, सौरभ नेमा, कालूसे सदन नेमा, विपिन चौबे, कुसुम खरे, भारती नेमा, अनीता नायक, नरेंद्र अरजरिया, बीएम द्विवेदी दिनेश राही आदि कवियों द्वारा काव्य पाठ किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हटा विधायक उमादेवी खटीक, विशिष्ट अतिथि कुसुम खरे पूर्व प्राचार्य दमोह, रामचंद्र राव पालनीटकर मौजूद थे। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य भगवती प्यासी, दीपेश प्यासी, महेंद्र प्यासी, रोमी नायक, जितेंद्र प्यासी, मुकेश चौबे शिक्षक, शिवमंगल सिंह चंदेल, जीपी तंतुवाय, रामकृष्ण नामदेव, सरोज जैन, सोमवती जैन, रामकृपाल प्यासी की मौजूदगी रही।
हटा। काव्यगोष्ठी में शिक्षिका को विदाई दी गई।