पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अखिल भारतीय वैश्व महिला इकाई की बैठक हुई

अखिल भारतीय वैश्व महिला इकाई की बैठक हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह | अखिलभारतीय वैश्य महिला इकाई दमोह की कार्यकारणी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें महिलाओं को संगठन के विचारधारा पर कार्य करने के लिए जागृत करने चर्चा की गई। इसके अलावा नारी शक्ति में आत्मबल बढ़ाने प्रेरित करते हुए आगामी माह संगठन द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों पर विचार किया गया। बैठक में तहसील स्तर पर महिलाओं को जोड़ने के लिए रूपरेखा तैयार की गई एवं विभिन्न रचनात्मक कार्यों के साथ संयोजन समिति का गठन किया गया। संजय रतले के निवास पर आयोजित हुई। इस बैठक में अध्यक्ष विद्या असाटी, जिला प्रभारी ऋतु अग्रवाल, मनोरमा रतले, शिप्रा सराफ, नंदा असाटी, अजंना सोनी, कमला शाह, सावित्री, सविता, साधना, सोनिया, बबीता, सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।