- Hindi News
- अधिवक्ता संघ से ब्राम्हण अधिवक्ताओं का विचार समागम हुआ
अधिवक्ता संघ से ब्राम्हण अधिवक्ताओं का विचार समागम हुआ
अधिवक्तासंघ दमोह से विप्र समाज के ब्राम्हण अधिवक्ताओं का समाज के संगठन, विकास एवं प्रगति के लिए विचार समागम कार्यक्रम नगर पालिका टाउन हाल में हुआ। जिसमें भगवान श्री परसुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल धगट, चंद्रमोहन गुरू, कमलेश भारद्वाज, प्रमोद नायक ने विचार व्यक्त किए
श्री धगट ने ब्रम्ह की महिमा बताते हुए समाज में आधुनिक शिक्षा से समाज के युवा पीढ़ी को जोड़ने सहित दहेज प्रथा के समूल परित्याग की बात कही। वही श्री गुरू ने समाज में फैली कुरीतियों का परित्याग कर समाज को संगठन देेने के लिए प्रयासों पर बल दिया। अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष भारद्वाज ने ब्राहम्ण समाज के ऐसे कार्यक्रमों को गरिमापूर्ण बनाने में सभी सामर्थवान शक्तियों का सहयोग अपेक्षित होने की बात कही। साथ ही अपना पूरा सहयोग समर्थन का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम मंे अधिवक्तागण प्रमोद नायक, मणिशंकर गर्ग, अरविंद शर्मा, अरविंद तिवारी, कुलदीप मिश्रा, हरिशंकर दीक्षित, आशुतोष शर्मा, मंजूषा चौबे ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य लखन चौराहा, वीरेंद्र दबे, महेश गिरी गोस्वामी, कपिलकांत नायक, रुचिर तिवारी, अजय तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, मुकेश पांडे, नीतेश तिवारी, अमित पांडे, राजेंद्र तिवारी, देवकांत पाठक, चक्रेश मिश्रा सहित अनेक अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन नितिन मिश्रा एडवोकेट ने किया तथा आभार रामकृष्ण पारासर ने जताया।
दमोह। पुरानीनगर पालिका टाउन हाल में ब्राम्हण समाज की बैठक हुई।