पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि महोत्सव के लिए ब्लाॅक स्तरीय निरीक्षण दल गठित

कृषि महोत्सव के लिए ब्लाॅक स्तरीय निरीक्षण दल गठित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषिमहोत्सव कार्यक्रम आयोजनों का अवलोकन एवं सतत मानीटरिंग के लिए कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने ब्लाॅक, स्तरीय निरीक्षण दल का गठन भी कर दिया है। ब्लाॅक दमोह के लिए उपसंचालक पंचायत एवं सामाजिक न्याय आरके तैलंग, सीईओ जनपद पंचायत दमोह एमआर मेहरा, ब्लॉक पथरिया के लिए परियोजना संचालक आत्मा दमोह अशोक कुमार राठौर, सीईओ जनपद पंचायत पथरिया राजेश पटैरिया, ब्लाक जबेरा के लिए डीआरडीए धर्मेंद्र ढाकरिया, सीईओ जनपद पंचायत जबेरा रामेश्वर प्रसाद पटेल, ब्लाॅक तेंदूखेड़ा के लिए आईडीपीआई के प्रबंधक केके सक्सेना, सीईओ तेंदूखेड़ा, ब्लाॅक हटा के लिए डीआरडीए डॉ. प्रकाश गौतम, सीईओ जनपद पंचायत हटा शचि जैन, ब्लाॅक पटेरा के लिए डीआरडीए विनोद जैन, सीईओ जनपद पंचायत पटेरा जयशंकर तिवारी तथा ब्लाॅक बटियागढ़ के लिए जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण सलीमखान एवं सीईओ जनपद पंचायत बटियागढ़ आरजी अहिरवार को ब्लाॅक स्तरीय निरीक्षण दल में शामिल किया गया है।

कलेक्टर ने निरीक्षण दल सदस्य को निर्देश दिए हैं कि संयुक्त रूप से या अलग-अलग कृषि महोत्सव अंतर्गत जिले में आयोजित ब्लाॅक एवं ग्राम स्तरीय विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों एवं कृषि क्रांति रथ भ्रमण कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रमों का अवलोकन-मानीटरिंग करेंगे तथा रिपोर्ट जिला कंट्रोल रूम में देंगे।