- Hindi News
- कृषि महोत्सव में जिले से लेकर गांव तक में होंगे कार्यक्रम
कृषि महोत्सव में जिले से लेकर गांव तक में होंगे कार्यक्रम
मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार आगामी 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक कृषि महोत्सव के दौरान सम्पूर्ण प्रदेश में ग्राम, विकासखंड और जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे यह महोत्सव किसानों का, किसानों के लिए, किसानों द्वारा मनाए जाने वाला कार्यक्रम है।
कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा है कि जिला स्तर से होने वाले कार्यक्रम में क्रांति रथ के रूट चार्ट का निर्धारण, रूट चार्ट के अनुसार भ्रमण सुनिश्चित किया जाएगा। जिला स्तरीय मेला संगोष्ठी के लिए जिला विशेष उत्पादित फसलों के बारे में कार्यशाला का आयोजन एवं उनके लिए प्रशिक्षकों का चयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री खेत तीर्थ दर्शन योजना के दलों के भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा। समस्त किसान मित्रों और किसान दीदीयों को 25 सितंबर से पूर्व प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक जिले में कम से कम दो कस्टम हायरिंग केंद्र को प्रारंभ करने के साथ अमानक उर्वरक एवं बीज के उपयोग को रोकने के लिए कार्यक्रम बनाना है।
जिले में 2-3 स्थानों पर पशु मेला का आयोजन करने के साथ विकासखंड स्तरीय कार्यक्रमों की प्रत्येक दिन मानीटरिंग की जाएगी। महोत्सव के दौरान कृषि संगोष्ठी के साथ पशु चिकित्सा एवं उन्नत पशुपालन संगोष्ठी होगी। मत्स्य-पालन योजना अनुदान की राशि वितरित की जाएगी। मत्स्य-बीज का विक्रय संचयन किया जाएगा। जाल खरीदी पर अनुदान राशि और मछुआ क्रेडिट कार्ड का वितरण किया जाएगा। राजस्व विभाग द्वारा लंबित नामान्तरण एवं सीमांकन को सुनिश्चित करने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा।