जिले को स्वच्छ बनाने की रणनीति बनी
जिले को स्वच्छ बनाने की रणनीति बनी
दमोह। स्वच्छमध्यप्रदेश अभियान को लेकर जिले में ग्रामीण एवं नगरीय स्तर पर दिनांक वार स्वच्छता बनाए रखने के लिए रणनीति बनाई गई जिसका क्रियान्वयन जिला, जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, स्वयं सेवी संगठन, ग्राम स्तरीय समितियां एवं ग्रामीणजन की भागीदारी के अनुसार किया जाएगा। जिला समन्वयक निर्मल भारत अभियान जिला पंचायत दीपमाला सिकरवार ने बताया कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन, सभी शासकीय कार्यालयों में स्वच्छता शपथ एवं जनप्रतिनिधि अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीणजनों की सहभागिता के साथ स्वच्छता के साथ स्वच्छता आधारित श्रमदान किया जाएगा।