पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 25 छात्रों को मिला उच्च शिक्षा ऋण

शिविर में 25 छात्रों को मिला उच्च शिक्षा ऋण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीजी कॉलेज में उच्चशिक्षा ऋण शिविर का आयोजन हुआ

भास्करसंवाददाता. दमोह

शासकीय पीजी कॉलेज में शनिवार को उच्च शिक्षा ऋण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 25 छात्रों को उच्च शिक्षा में पढ़ाई के लिए 66.37 लाख रुपए के ऋण स्वीकृत किया गया। जिसमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से 14 प्रकरण स्वीकृत किए गए। वहीं सेंट्रल बैंक से 7, पीएनबी से एक, बैंक ऑफ इंडिया से एक इलाहाबाद बैंक से एक प्रकरण स्वीकृत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर अनिल शुक्ला लीड बैंक प्रबंधक बीएल राय मौजूद रहे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अनिल शुक्ला ने कहा कि पहले बैंकों द्वारा केवल मार्केटिंग पर ध्यान दिया जाता था लेकिन अब बैंकों के माध्यम से व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास भी जुड़ गया है। पहले उच्च शिक्षा के लिए गारंटी की आवश्यकता होती थी लेकिन अब शासन के प्रयासों से सरकार की गारंटी पर बैंकों द्वारा ऋण दिया जा रहा है।

जिससे समाज में नई दिशा में मिली है। इस अवसर पर लीड बैंक प्रबंधक बीएल राय ने उच्च शिक्षा ऋण के मैनुअल एवं ऑनलाइन आदेवन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रेवा चौधरी, डॉ. एनआर सुमन, डॉ. हेमलता वर्मा, रश्मि जेता, डॉ. व्हीके रोहित, डॉ. हरिओम दुबे, डॉ. आरपी अहिरवाल सहित अनेक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

दमोह। शासकीयपीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद स्टॉफ के लोग छात्र।