भाजपा महिला मोर्चा की बैठक हुई
नगरीयनिकाय चुनाव को लेकर पटेरा मंडल में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक हुई। जिसमें दमोह से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा चिले, महामंत्री सावित्री तिवारी, गिरजा साहू, ज्ञानबाई मौजूद रहीं। जिलाध्यक्ष में महिला कार्यकर्ताओं से नगर निकाय चुनाव में एकजुट होकर सक्रियता दिखाने की बात कही।
बैठक में पटेरा से सावित्री उपाध्याय जनपद उपाध्यक्ष मधु दुबे, महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपरानी सोनी, आशा सोनी, रेवा, सरस्वती, सियारानी, शीलरानी, गीता, पिंकी, फूलरानी, माया, रामबाई, संतोषरानी, अंगूरी, सुहागरानी, चंपाबाई, गीता, राधा, सरिता, प्रेमरानी आदि महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।