- Hindi News
- सरकार ने सबके विकास की चिंता की है: मलैया
सरकार ने सबके विकास की चिंता की है: मलैया
जिले के ग्राम तिदोनी में शुक्रवार को 16 लाख की लागत से नव निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कटिबद्ध है और इस दिशा में सतत् कार्य किए जा रहे हैं। जिसके सुखद परिणाम सभी के सामने है। सरकार किसान, मजदूर महिलाओं सभी के हित में जन कल्याणकारी कदम उठाए हैं। सबके विकास की चिंता सरकार ने की है। इस मौके पर विधायक लखन पटेल एसडीएम मनोज कुमार ठाकुर सरपंच आनंद रानी, रिटायर उपसंचालक कृषि दामोदर पटेल, हरिशचंद्र पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में महिलाएं ग्रामीण मौजूद थे।
विधायक लखन पटेल ने कहा जब से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से विकास के लगातार कार्य हो रहे हैं। सरकार ने हर वर्ग के विकास की चिंता की है। श्री पटेल ने कहा किसानों को हाल ही में फसल बीमा की राशि वितरित की गई है।
इस मौके पर प्रधानमंत्री जनधन योजना तहत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा दमोह द्वारा खोले गए खाता एवं एटीएम कार्ड वितरण वित्त मंत्री ने किया। उन्होंने योजना की जानकारी देते हुए आमजनों से इसका लाभ उठाने का आव्हान किया। पासबुक एटीएम राकेश पटेल, पूरन पटेल सहित अन्य खाताधारकों को वितरित किए गए। श्री मलैया ने शासकीय प्राइमरी स्कूल तिंदोनी के छात्र ललित काछी, राजकुमार, योगेश काछी, समीर, रामेश्वरी सहित अन्य छात्रों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए। उक्त सामुदायिक भवन प्रबंधक पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सामाजिक उत्तरादायित्व योजना तहत बन गया है। इसके पूर्व वित्त मंत्री राजघाट पिपरिया पहुंचे, साथ में विधायक श्री पटेल भी थे। यहां पर 5 लाख की लागत से बनें नवनिर्मित सामुदायिक भवन वीआरजीएफ योजना तहत का लोकार्पण कर स्कूली बच्चों से आत्मीयता से बात कर उनका उत्साहवर्धन किया। छात्रों को खूब पढ़ने क्षेत्र का नाम रोशन करने प्रेरित किया। इस दौरान सरपंच बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।
दमोह। ग्रामराजघाट पिपरिया और तिंदोनी में सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मंत्री मलैया ग्रामीणों छात्र-छात्राओं से रुबरु हुए।