तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ का धरना 30 को
मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय आव्हान पर 32 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला अध्यक्ष स्वामी आशोक तिवारी के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता दिनेश असाटी ने की तथा विशिष्ठ अतिथि कमल सिंघई रहे। प्रांतीय प्रवक्ता बीएम दुबे ने बताया कि 30 सितंबर को प्रांतीय आव्हान पर जिले के कर्मचारी अपनी लंबित मांगो के निराकरण के लिए कलेक्टोरेट के समक्ष दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर धरना देंगे तथा शाम 4.30 बजे 32 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम से कलेक्टर को सौंपेगे।
बैठक में जिले के मान्यता गैर मान्यता प्राप्त संघों के पदाधिकारियों ने शासन द्वारा लंबित मांगों के निराकरण में शासन की संवेदन हीनता पर विरोध जताया तथा 30 सितंबर को जिले के कर्मचारियों से बडी़ संख्या में उपस्थित होकर धरना ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
उक्त आंदोलन को सफल बनाने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।
जिसमें प्रांतीय प्रवक्ता श्री दुबे, प्रांतीय सचिव जागेश्वर अहिरवाल, प्रांतीय संगठन सचिव नीरज शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव तथा तहसील अध्यक्ष नन्हेभाई पटेल शामिल हैं। बैठक में आरके मिश्रा, राकेश हजारी, सत्यनारायण तिवारी, नवनीत स्वामी, विष्णु शर्मा, आरिफ अंजुम, गनेश दुबे, आनंद पटेल, विपिन चौबे, राजेंद्र पारासर, सुभाष दुबे, अंशुल नेमा, देवकीनंदन सोनी, देवेंद्र ठाकुर, विवके दुबे की मौजूदगी रही।