पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मस्ताना पंडित के लिखे नाटक की रिहर्सल से लोट पोट

मस्ताना पंडित के लिखे नाटक की रिहर्सल से लोट-पोट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयमानस भवन में युवा नाट्य मंच द्वारा आयोजित किए जा रहे 4 दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह के दूसरे दिन शुक्रवार की रात नाट्य मंच के कलाकारों द्वारा बुंदेली हास्य नाटक ड्रामा भगत प्रहलाद का मंचन किया गया। शरद जोशी द्वारा लिखित इस नाटक का निर्देशन राजीव अयाची ने किया।

इस नाटक में एक मुहल्ले की कहानी है जहां के मस्ताना पंडित के द्वारा एक नाटक लिखा जाता है और मुहल्ले के लोग होली के समय उस नाटक को करना चाहते है, लेकिन कभी नाटक ना करने वाले लोग जब उसकी तैयारी करते है। उस तैयारी के दौरान जो हास्य पैदा होता है वह इस नाटक में दर्शकों के सामने मंचन कर बताया गया। इस दौरान नाटक में बुंदेलखंड की लोक संस्कृति और संगीत की झलक के साथ लोगों में स्वांग जैसी लुप्त होती परंपरा भी मौजूद दर्शकों को देखने मिली। इसके साथ ही शौकिया रंगमंच की अवधारणा भी नाट्यमंच के द्वारा दर्शकों के सामने प्रस्तुत की गई है।

नाटक में हिरण्य कश्यप के पात्र में राजीव अयाची लोगों को अत्यंत प्रभावित करते दिखे। साथ ही देवीलाल के रूप में अनिल खरे, प्रहलाद के पात्र में कृष्णा तिवारी के साथ-साथ सांप बने प्रशांत जड़िया ने अपनी अभिनय कला से उपस्थित दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया। आकाश सोनी, संजय रजक, हेमेंद्र चंदेल, अखिलेश गोस्वामी, विवेक गोस्वामी, अंकन वाजपेयी, भरत राय, पंकज चतुर्वेदी, रंजीत पारोचे ने अपने-अपने पात्रों को बखूबी निभाया।

बुंदेली संगीत को अर्पित चौरसिया, खेमचंद अठ्या, नित्य किशोर शर्मा एवं सुरेंद्र अठ्या ने अपने स्वर देकर कर्णप्रिय बनाया। इसके साथ ही प्रशांत जड़िया आनंद सोनी ने मंच सज्जा की। रूप सज्जा अमरदीप जैन ने तथा वैभव नायक, प्रकाश आकल्पन, संजय खरे और बृजेंद्र राठौर के साथ समायोजन दीपक सिंघानिया ने किया। इस दौरान समारोह स्थल के बाहर अभिषेक जैन द्वारा लगाई गई फोटो गैलरी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हैं। नाट्य समारोह के तीसरे दिन शनिवार को रंग प्रयोग सागर के द्वारा करनी भरनी नाटक का मंचन होगा।

दमोह। शहर के मानस भवन में चल रहे 14वें राष्ट्रीय नाटय समारोह के दूसरे दिन शुक्रवार की रात बुंदेली नाटक डिरामा भगत प्रहलाद का मंचन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने रोमांचित कर देने वाला अभिनय करके लोगों को लोटपोट कर दिया।