पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद, बीज की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

खाद, बीज की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाद बीज वितरण में लगाया दलाली का आरोप

भास्करसंवाददाता| दमोह

जिलाका किसान खाद, बीज, बिजली पानी की समस्या से काफी परेशान है। किसानों की इन्हीं समस्याओं को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश की भाजपा निकम्मी सरकार किसानों को तो खाद, बीज उपलब्ध करा पा रही है और ही सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था करा रही है। पिछले तीन साल से किसानों की फसलों बर्बाद होने से किसान पूरी तरह से टूट गया है। पूर्व में राज्य शासन द्वारा विपणन, एग्रो एवं सहकारी सोसायटियों के माध्यम से खाद बीज का वितरण किया जाता था लेकिन भाजपा की भ्रष्ट सरकार दलालों के माध्यम से खाद बीज का वितरण करा रही है। खुले में बाजार में यूरिया की बोरी 450 रुपए में, डीएपी खाद 1500 रुपए तक में बेची जा रही है। जिससे किसान लुट रहा है। वहीं अतिवृष्टि , ओला सूखा से पीड़ित 75 प्रतिशत गांव में आज तक मुआवजा राशि का वितरण नही किया गया। जिसे तत्काल बंटवाया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिशंकर चौधरी, वीरेंद्र दवे, संजय चौरसिया, मनु मिश्रा, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, राशू चौहान, हिदायत, राजू, नौशाद खान, प्रमेश सिरोठिया, प्रकाश दुबे, पप्पू करोसिटया, अमर सिंह राजपूत सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल रहे।

दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी ने किसानों की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।